
x
छग
Raipur. रायपुर। बिहार की राजनीति में जारी सियासी बयानबाजी के बीच छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता और रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। दरअसल, तेजस्वी यादव ने हाल ही में जनता से अपने वादे पूरे करने के लिए 20 महीने का समय मांगा था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि “तेजस्वी यादव को अगर 20 महीने नहीं बल्कि 20 साल भी मिल जाएं, तब भी वे कुछ हासिल नहीं कर पाएंगे।”
सांसद अग्रवाल ने कहा कि बिहार की जनता ने राजद शासन के 15 साल तक “जंगलराज” झेला है। उस दौर में अपराध, भ्रष्टाचार और कुशासन चरम पर था। उन्होंने कहा कि “अगर वही शासन वापस लौटता है, तो राज्य एक बार फिर लूट और अराजकता की स्थिति में चला जाएगा। माताओं-बहनों की इज्जत सुरक्षित नहीं रहेगी, व्यापारियों की दुकानें लूट ली जाएंगी और आम जनता असुरक्षित महसूस करेगी।” उन्होंने कहा कि जनता को राजद शासन के दिन आज भी याद हैं, जब ‘चारा घोटाला’ जैसे भ्रष्टाचार के मामलों ने बिहार की छवि को देशभर में बदनाम किया था। अग्रवाल ने कहा, “जो लोग जानवरों का चारा तक खा गए थे, सोचिए बाकी चीजों का क्या हाल करेंगे। जनता अब मूर्ख नहीं है, वह अच्छे और बुरे शासन में फर्क करना जानती है।”
बृजमोहन अग्रवाल ने दावा किया कि बिहार की जनता इस बार भी ‘जंगलराज’ की वापसी नहीं होने देगी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर एनडीए सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए की सरकार ने बिहार को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है, जबकि राजद के शासन में विकास कार्य ठप हो गए थे। सांसद ने यह भी कहा कि “तेजस्वी यादव सिर्फ वादे करते हैं, लेकिन उनमें न तो अनुभव है और न ही प्रशासनिक क्षमता। उनके भाषण और बयानबाजी से बिहार की जनता अब प्रभावित नहीं होती।” अग्रवाल के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर राजद बनाम भाजपा की जुबानी जंग तेज हो गई है। जहां भाजपा नेता तेजस्वी पर विफलता के आरोप लगा रहे हैं, वहीं राजद समर्थक इस बयान को राजनीतिक हताशा बता रहे हैं।
Tagsबृजमोहन अग्रवालतेजस्वी यादवबिहार राजनीतिएनडीएराजदजंगलराजचारा घोटालाबिहार चुनावभाजपानीतीश कुमारराजनीतिक बयानरायपुर न्यूजबिहार विकासबिहार विधानसभाबृजमोहन स्टेटमेंटBrijmohan AgarwalTejashwi YadavBihar PoliticsNDARJDJungle RajFodder ScamBihar ElectionsBJPNitish KumarPolitical StatementRaipur NewsBihar DevelopmentBihar AssemblyBrijmohan Statementछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





