छत्तीसगढ़

बृजमोहन अग्रवाल ने किया समोसे पर चर्चा!

Shantanu Roy
6 Feb 2026 7:21 PM IST
बृजमोहन अग्रवाल ने किया समोसे पर चर्चा!
x
छग
Raipur. रायपुर। अभनपुर की ओर जाते समय सांसद बृजमोहन अग्रवाल का एक अलग ही देसी और सहज अंदाज़ देखने को मिला। राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच उन्होंने सड़क किनारे रुककर गरम-गरम समोसों का स्वाद लिया और इसी बहाने स्थानीय लोगों के साथ अनौपचारिक बातचीत की। यह दृश्य न सिर्फ आमजन को भाया, बल्कि यह भी दर्शाता है कि जनप्रतिनिधि जब जमीन से जुड़े रहते हैं, तो लोगों से उनका रिश्ता और मजबूत हो जाता है। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल अचानक एक स्थानीय नाश्ते की दुकान पर रुके। वहां उन्होंने चाय के साथ समोसे का आनंद लिया। इस दौरान आसपास मौजूद लोग भी उनसे मिलने पहुंचे। बिना किसी औपचारिकता के सांसद ने स्थानीय नागरिकों से हालचाल जाना।

उनकी समस्याएं सुनीं और सामान्य बातचीत के जरिए अपनापन जताया। कभी चाय की चुस्की, तो कभी समोसे का स्वाद- ऐसे ही छोटे-छोटे पल होते हैं, जहां नेता और जनता के बीच की दूरी अपने आप खत्म हो जाती है। स्थानीय लोगों ने भी सांसद के इस सादगी भरे अंदाज़ की सराहना की। लोगों का कहना था कि जनप्रतिनिधि जब इस तरह आम लोगों के बीच बैठकर बातचीत करते हैं, तो उन्हें अपनी बात खुलकर रखने का अवसर मिलता है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल का यह देसी अंदाज़ सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया। कई लोगों ने इसे जमीन से जुड़ा नेतृत्व बताते हुए सराहा। राजनीतिक गलियारों में भी इस बात की चर्चा रही कि व्यस्त कार्यक्रमों के बीच भी आमजन के साथ समय बिताना उनके व्यक्तित्व की खास पहचान है।
Next Story