भारत
बाथरूम में दम घुटने से महिला की दर्दनाक मौत, शव देखकर मच गया कोहराम
jantaserishta.com
6 Feb 2026 5:58 PM IST

x
जांच जारी.
सहारनपुर: सहारनपुर में बाथरूम में नहाते समय दम घुटने से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है. यह घटना गुरुवार को थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र की है. महिला काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं निकली तो परिजनों को शक हुआ. आवाज देने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद पड़ोसियों को बुलाया गया.
इसके बाद परिजनों और पड़ोसियों ने मिलकर बाथरूम का दरवाजा तोड़ा. अंदर महिला बेहोशी की हालत में पड़ी मिली. उसे तुरंत बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने गैस गीजर से दम घुटने की आशंका जताई है.
मृत महिला की पहचान रामपुर मनिहारान कस्बे के मोहल्ला कायस्थान निवासी पूनम जैन (54) के रूप में हुई है. उनके पति अभय जैन ने पुलिस को बताया कि पूनम गुरुवार सुबह नहाने के लिए बाथरूम गई थीं. करीब आधे घंटे तक बाहर न आने पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई.
पड़ोसियों के अनुसार पूनम जैन मिलनसार स्वभाव की थीं. परिवार में पति के अलावा एक बेटा और एक बेटी हैं. दोनों बच्चे नोएडा में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं. पति अभय जैन मोहल्ला कायस्थान में ही किराने की दुकान चलाते हैं.
जानकारी के मुताबिक, पूनम जैन रोजाना सुबह अपने पति की दुकान पर आती थीं. गुरुवार को जब वह दुकान पर नहीं पहुंचीं तो अभय जैन को चिंता हुई. उन्होंने कई बार फोन किया, लेकिन कॉल का कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद वह घर पहुंचे.
घर में पत्नी दिखाई नहीं दी. कई बार आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इसके बाद पड़ोसियों की मदद से बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया, जहां पूनम बेहोश हालत में पड़ी थीं. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला बाथरूम में दम घुटने का प्रतीत हो रहा है.
हालांकि, पुलिस को सूचना मिलने से पहले ही परिजनों ने शव का बिना पोस्टमार्टम और बिना पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया. पुलिस मामले की जानकारी दर्ज कर आगे की जांच में जुटी है.
Tagsसहारनपुरबाथरूमसहारनपुर न्यूज़सहारनपुर लेटेस्ट न्यूज़SaharanpurBathroomSaharanpur NewsSaharanpur Latest News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





