छत्तीसगढ़

ठगी केस में मांगी रिश्वत, नप गए थाना प्रभारी और तीन आरक्षक

Nil dhankar
7 Sept 2024 8:54 AM IST
ठगी केस में मांगी रिश्वत, नप गए थाना प्रभारी और तीन आरक्षक
x
छग

बेमेतरा Bemetara News। प्रार्थी से पैसों की मांग करने वाले थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों पर आईजी की गाज गिरी है। आईजी रामगोपाल गर्ग ने थाना प्रभारी के अलावा तीन अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। मामला बेमेतरा जिले के परपोड़ी थाना से जुड़ा है। Bribe

मिली जानकारी के अनुसार एक प्रार्थी ने साइबर अपराध से संबंधित मामले में शिकायत की थी। शिकायत पर कार्यवाही करने की एवज में थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी रूपयो की मांग कर रहे थे। परेशान प्रार्थी ने इसकी शिकायत दुर्ग रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग से की।

शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत के साथ साक्ष्य भी सौंपे। प्रथम दृष्टया मामला गंभीर जान आईजी रामगोपाल गर्ग ने बेमेतरा जिले के परपोड़ी थाना प्रभारी प्रमोद शर्मा, प्रधान आरक्षक शिवराज सिंह राजपूत, आरक्षक तुकाराम निषाद और साइबर सेल में पदस्थ प्रधान आरक्षक मोहित चेलक को निलंबित कर दिया है। उसके साथ ही पूरे मामले की जांच करवा जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश आईजी रामगोपाल गर्ग ने एसपी बेमेतरा को दिए है। आईजी के निर्देश पर एसपी रामकृष्ण साहू ने डीएसपी कमल नारायण शर्मा को जांच अधिकारी नियुक्त कर दस दिनों में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है।


Next Story