छत्तीसगढ़
BREAKING: गुजरात के व्यवसायी से 89 करोड़ की ठगी, भिलाई के दो आरोपी कुरूद से गिरफ्तार
Shantanu Roy
18 Sept 2025 9:08 PM IST

x
छग
Bhilai. भिलाई। कोक एक्सपोर्ट के नाम पर गुजरात के गांधीधाम के व्यवसायी से 89 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले नेहरू नगर भिलाई निवासी दो आरोपियों को गुजरात पुलिस ने छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगर पंचायत कुरूद से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम संजय अग्रवाल और सचिन अग्रवाल बताए गए हैं, जबकि इस मामले में संदीप अग्रवाल और राखी अग्रवाल अब भी फरार हैं। सूत्रों के अनुसार आरोपियों पर न केवल गुजरात बल्कि अहमदाबाद, मुंबई और कोलकाता में भी करीब 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के गंभीर आरोप दर्ज हैं। गुजरात पुलिस ने दोनों आरोपियों को 18 सितंबर की सुबह कुरूद सिविल कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड हासिल किया और इसके बाद उन्हें गुजरात ले जाया गया।
शिकायत और मामला दर्ज
गुजरात पुलिस व प्रार्थी गांधीधाम निवासी पवन मोर ने बताया कि आरोपियों ने मिलकर कोक एक्सपोर्ट के नाम पर निवेश का झांसा देकर 89 करोड़ रुपये की ठगी की। पीड़ित व्यवसायी ने 8 फरवरी 2025 को गांधीधाम बी डिवीजन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। गुजरात पुलिस ने लंबे समय से इनकी तलाश जारी रखी थी। पहले जानकारी मिली थी कि आरोपी अपने नेहरू नगर भिलाई स्थित घर में छिपे हुए हैं। पुलिस वहां पहुंची, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। बाद में पुख्ता सूचना पर पता चला कि संजय और सचिन अग्रवाल कुरूद में अपने रिश्तेदार के घर शरण लिए हुए हैं।
कुरूद से गिरफ्तारी
17 सितंबर की रात गुजरात पुलिस की टीम धमतरी जिले के कुरूद पहुंची और आरोपियों के रिश्तेदार के घर पर दबिश दी। यहां से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। 18 सितंबर की सुबह दोनों आरोपियों को सिविल कोर्ट कुरूद में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया गया और फिर गुजरात ले जाया गया। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि आरोपियों को कुरूद में राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था, जिसके चलते उनकी गिरफ्तारी में लगातार देरी हो रही थी। इस मामले को लेकर कुरूद नगर व आसपास के क्षेत्रों में तरह-तरह की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।
फरार आरोपी और कंपनी का नेटवर्क
प्रार्थी पवन मोर ने बताया कि संदीप अग्रवाल और राखी अग्रवाल अब भी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। चारों आरोपी मिलकर विमला रिसोर्सेज एफजेडई कंपनी शारजाह का संचालन करते थे। कंपनी के नाम पर बड़े पैमाने पर निवेश और एक्सपोर्ट का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी का खेल रचा गया। गुजरात पुलिस के मुताबिक, इस नेटवर्क ने अलग-अलग राज्यों और शहरों में कारोबारियों से अरबों रुपये का गबन किया है। अहमदाबाद, मुंबई और कोलकाता में भी इन पर धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस का बयान
धमतरी एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि गुजरात पुलिस 17 सितंबर को कुरूद पहुंची थी और यहां दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 18 सितंबर को ट्रांजिट रिमांड पर गुजरात ले गई है। यह मामला पूरी तरह से गुजरात पुलिस का है और धमतरी पुलिस की इसमें कोई भूमिका नहीं है। कुरूद क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को एक स्थानीय भाजपा नेता द्वारा पनाह दिए जाने और राजनीतिक संरक्षण प्रदान करने की बातें सामने आ रही हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Tagsभिलाई ठगीगुजरात व्यवसायी89 करोड़ धोखाधड़ीकुरूद गिरफ्तारीसंजय अग्रवालसचिन अग्रवालसंदीप अग्रवालराखी अग्रवालविमला रिसोर्सेज एफजेडईगांधीधाम पुलिसकोक एक्सपोर्ट फ्रॉडराजनीतिक संरक्षणधमतरी पुलिसगुजरात पुलिस कार्रवाईBhilai scamGujarat businessmanRs 89 crore fraudKurud arrestSanjay AgarwalSachin AgarwalSandeep AgarwalRakhi AgarwalVimala Resources FZEGandhidham policecoke export fraudpolitical patronageDhamtari policeGujarat police actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





