छत्तीसगढ़

इंद्रावती नदी पर बने पुराने पुल से आवाजाही पर ब्रेक, कार और बड़ी वाहनों के लिए आदेश जारी

Nil dhankar
8 May 2025 6:00 PM IST
इंद्रावती नदी पर बने पुराने पुल से आवाजाही पर ब्रेक, कार और बड़ी वाहनों के लिए आदेश जारी
x

जगदलपुर। इंद्रावती नदी पर बने पुराने पुल से अब कार समेत अन्य बड़ी वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गया है। यहां हादसों को भांपते हुए ट्रैफिक पुलिस ने हाइट बैरियर लगा दिया है। जिससे अब इस मार्ग से कार समेत अन्य बड़ी गाड़ियां नहीं गुजर पाएंगी। बाइक और पैदल चलने वालों के लिए रास्ता खुला रहेगा।

ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि, पुराने पुल की स्थिति ठीक नहीं है। लगातार बड़ी गाड़ियां गुजर रही हैं। पुराने पुल पर ट्रैफिक दबाव लगातार बढ़ रहा था। भारी वाहनों के आवाजाही से इसकी संरचनात्मक सुरक्षा खतरे में पड़ सकती थी। ऐसे में एहतियात के तौर पर चारपहिया और उससे बड़ी वाहनों की आवाजाही को रोकने के लिए हाइट बैरियर लगाया गया है।

अब इस पुल से केवल दुपहिया वाहन, साइकिल और पैदल चलने वाले ही गुजर सकेंगे। वहीं नए पुल से आवाजाही बरकरार रहेगी। दरअसल, ये रास्ता बस्ती के बीच से गुजरता है। जो आगे जगदलपुर-रायपुर नेशनल हाईवे से जुड़ता है।

Next Story
null