छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से ब्रह्माकुमारी प्रतिनिधि मंडल की भेंट
Shantanu Roy
26 Sept 2025 6:17 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान संस्थान द्वारा शांति, आध्यात्मिकता और मानवता के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने ब्रह्माकुमारी संस्था के सामाजिक और आध्यात्मिक योगदान को अनुकरणीय बताते हुए प्रतिनिधि मंडल को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की आपाधापी भरी जिंदगी में तनाव, असंतुलन और प्रतिस्पर्धा की भावना ने समाज के भीतर शांति और भाईचारे को कमजोर किया है। ऐसे समय में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा किए जा रहे प्रयास न केवल लोगों को आंतरिक शांति की ओर प्रेरित करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सामंजस्य स्थापित करने का मार्ग भी दिखाते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संस्था के कार्यक्रमों से अधिक से अधिक लोग लाभान्वित होंगे और जीवन में सही दिशा पाएंगे।
ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा शांति, आध्यात्मिकता और मानवता के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्य अनुकरणीय हैं।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) September 26, 2025
आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात की।
इस अवसर रायपुर की संचालिका… pic.twitter.com/kzlxc57iQC
भेंट के दौरान रायपुर की संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को माउंट आबू में आयोजित होने वाले वैश्विक शिखर महासम्मेलन में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि यह आयोजन विश्वभर से आध्यात्मिक गुरुओं, विचारकों, समाजसेवियों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को एक साझा मंच पर लाता है, जहां शांति, भाईचारा, आध्यात्मिकता और सतत विकास जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाता है। सविता दीदी ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान का उद्देश्य मानवता के कल्याण के लिए शांति और सद्भाव का वातावरण तैयार करना है। संस्था वर्षों से योग, ध्यान और नैतिक शिक्षा के माध्यम से लोगों को आंतरिक बल और आध्यात्मिक विकास की दिशा में मार्गदर्शन करती आ रही है। इस वैश्विक शिखर सम्मेलन में छत्तीसगढ़ से भी प्रतिनिधित्व होने से राज्य की सकारात्मक छवि पूरे देश और दुनिया के सामने प्रस्तुत होगी।
मुख्यमंत्री ने इस आमंत्रण को स्वीकारते हुए प्रतिनिधि मंडल को सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती हमेशा से ही आध्यात्मिकता और संस्कृति की धरोहर रही है। यहां कबीर, गुरु घासीदास, बाबा भीमराव अंबेडकर और अनेक संतों-महापुरुषों ने समाज को शांति, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। ऐसे में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा किया जा रहा कार्य इसी परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास है। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से मिला यह सहयोग और आशीर्वाद संस्था के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शांति, विकास और मानवता की दिशा में नए आयाम स्थापित करेगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





