भारत

OMG! डॉक्टर की लापरवाही...ICU में घुसा परिवार तो दंग रह गए

jantaserishta.com
26 Sept 2025 5:57 PM IST
OMG! डॉक्टर की लापरवाही...ICU में घुसा परिवार तो दंग रह गए
x
भारी विरोध हुआ.
मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में एक डॉक्टर की लापरवाही की वजह से मरीज की जान चली गई. आरोप है कि एक बड़े निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने चंद पैसों की लालच में गलत ऑपरेशन कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों से लाखों रुपये ऐंठने और शव छिपाने तक का घिनौना खेल खेला गया. इस घटना से पूरे शहर में आक्रोश है और अस्पताल के खिलाफ भारी विरोध शुरू हो गया है.
मृतक की पहचान परवेज आलम के रूप में हुई है, जो वार्ड नंबर 17 की पार्षद शायरा खातून के दामाद थे. परवेज विदेश में इलेक्ट्रीशियन का काम करते थे और कुछ दिनों पहले ही घर लौटे थे. किडनी में पथरी की शिकायत के बाद वो खुद बाइक चलाकर अस्पताल पहुंचे थे. डॉक्टर तबरेज ने बाहर से विशेषज्ञ बुलाने की बात कहकर लाखों रुपये ऐंठे, लेकिन ऑपरेशन खुद ही किया. चार घंटे चले ऑपरेशन के दौरान बार-बार पैसे और दवाएं मंगवाई गईं.
शाम तक परिजनों को मरीज से नहीं मिलने दिया गया. जब परिजनों ने जबरन आईसीयू में प्रवेश किया तो पाया कि परवेज की मौत हो चुकी है और शव ऑपरेशन थिएटर में पड़ा है. वहां कोई डॉक्टर या स्टाफ मौजूद नहीं था. इसके बाद परिजन और ग्रामीण बेकाबू हो गए और अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ और हंगामा किया.
सूचना पर कई थानों की पुलिस और सदर डीएसपी दिलीप कुमार मौके पर पहुंचे. उन्होंने परिजनों की शिकायत को गंभीर मानते हुए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने का आश्वासन दिया और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया.
घटना के बाद मृतक के परिजनों और दर्जनों पार्षदों ने अस्पताल के बाहर धरना भी शुरू कर दिया है. परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर तबरेज जानबूझकर पैसों की लालच में परवेज की हत्या कर फरार हो गया. वहीं, एक अन्य मरीज के परिजन बिक्की कुमार ने भी अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि वहां गलत ढंग से ऑपरेशन कर मरीजों की जान खतरे में डाली जाती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story