छत्तीसगढ़

नग्न कर मासूम को लड़कों ने पीटा, सभी गिरफ्तार

Nil dhankar
14 Jun 2026 11:27 AM IST
नग्न कर मासूम को लड़कों ने पीटा, सभी गिरफ्तार
x
छग

भिलाईनगर। नेवई थाना अंतर्गत कुछ नाबालिगों ने मिलकर 7 वर्ष के बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी। पहले उसे नग्न कराया, फिर डांस करवाया। इसके बाद उससे ही अश्लील हरकतें कराई। बाद में लात- घूसों और डंडों से उसे जमकर पीटा। पुलिस के अनुसार यह वीडियो 7 दिन पुराना है, जो अब वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नाबालिग गला दबाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है, जबकि बाकी नाबालिग लात-घूसों और डंडों से उसे मारते नजर आ रहे हैं। पूरी घटना का वीडियो भी उन्होंने ही बनाकर वायरल किया है। सभी नाबालिग बच्चे एक ही गांव के रहने वाले हैं और एक-दूसरे को अच्छे से जानते हैं। फिलहाल मामले में पुलिस ने 6 नाबालिगों को हिरासत में लेकर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।

यह भी पढ़े

कलेक्टोरेट परिसर दुर्ग स्थित आधार सेवा केंद्र से नगद राशि सहित लैपटॉप बैग चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि प्रार्थी निलेश कुमार साहू निवासी रसमड़ा ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में धारा 331 (4), 305 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर विनस कुमार कुल्थी, गिरीराज तिवारी उर्फ बबलू तथा 02 नाबालिग को चिन्हांकित कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से नगदी राशि 3,000 रुपये एवं लैपटॉप बैग बरामद कर जब्त किया गया है।

Next Story