छत्तीसगढ़

बाउंसर गैंग पुलिस की रडार में, भागे-भागे फिर रहा बलवा करने वाला बड़ा लीडर

Nilmani Pal
27 July 2025 4:54 PM IST
बाउंसर गैंग पुलिस की रडार में, भागे-भागे फिर रहा बलवा करने वाला बड़ा लीडर
x

रायपुर। राजधानी रायपुर के भावना नगर में हुए सांप्रदायिक बलवे के फरार आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस ने इस मामले के 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज चुकी है, लेकिन इस मामले में फरार बाउंसर गैंग का सरगना वसीम बाबू और उसके गुर्गे पुलिस गिरफ्त से बाहर है। इस मामले पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश के गृहमंत्री और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा है कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि कोई भी गैंग हो वो कानून से बड़ा नहीं है, उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

आपको बता दें कि 7-8 जुलाई की दरमियानी रात को भावना नगर की सड़क पर जूठा खाना फेंकने की बात पर राकेश चंद्र तिवारी और संजय चौधरी परिवार में विवाद हुआ था। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला यासीन शेख उर्फ लाल सोनू उसके भाई, भतीजे मौके पर आकर पीड़ित परिवार की बेदम पिटाई कर दी।

इतना ही नहीं आरोपी यासीन शेख उर्फ लाल सोनू ने राजातालाब से 20-30 गुंडों को बुलवाकर घर के बंद दरवाजे को किसी धारदार हथियार से काटकर अंदर घुसे और तिवारी परिवार के लोगों की बेदम पिटाई कर दी। जिससे राकेश चंद्र तिवारी उनका बेटा और उनके घर आये दो मेहमान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस के मुताबिक बाउंसर गैंग ने भावना नगर के बाद मेडिकल कराने पहुंचे पीडितों की जिला अस्पताल में दुबारा बेदम पिटाई कर फरार हो गये थे। पुलिस की जांच में एक चौकाने वाला तथ्य भी सामने आया था। इस बलवे में राजातालाब के बाउंसर गैंग की अहम भूमिका थी जिसके सरगना वसीम बाबू समेत कई शातिर बदमाश फरार है। जिनकी तलाश में क्राइम ब्रांच और खम्हारडीह थाना पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

Next Story
null