
धमतरी। जिले में अवैध जुआ-सट्टा पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सिहावा पुलिस द्वारा लगातार सघन पेट्रोलिंग एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखा जा रहा है। इसी कड़ी में पेट्रोलिंग के दौरान थाना सिहावा को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अनिल साहू नामक व्यक्ति ग्राम सांकरा, नंदी चौक सुखा तालाब, शिव मंदिर के सामने खुले आम सार्वजनिक स्थान पर लोगों से रुपये-पैसे लेकर सट्टा पट्टी नामक जुआ खेला रहा है। मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु थाना सिहावा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर दबिश दी गई, जहाँ आरोपी को सार्वजनिक स्थान पर सट्टा पट्टी जुआ खिलाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।
तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 01 नग कागज का टुकड़ा, जिस पर विभिन्न अंक लिखे हुए (ऊपरी भाग में 46- 05 रूपये एवं निचले भाग में 87--5 रूपये अंकित था ) 01 नग संतरी रंग का नीला डॉट पेन सट्टा से संबंधित नगद रकम 1500/-रूपये बरामद किया गया। उक्त समस्त सामग्री को गवाहों के समक्ष जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना सिहावा में अप.क्र. 05/2026, धारा 6(क) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर मान.न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड के लिए भेजा गया है।
आरोपी नाम
नाम - अनिल साहू पिता का नाम - झाडूराम साहू उम्र - 42 वर्ष पता - गांधी चौक, सांकरा थाना - सिहावा जिला - धमतरी (छ.ग.)





