छत्तीसगढ़

रायपुर में बम ब्लास्ट की धमकी, तमिलनाडु से पासपोर्ट कार्यालय को आया ई-मेल

Nil dhankar
3 March 2026 4:32 PM IST
रायपुर में बम ब्लास्ट की धमकी, तमिलनाडु से पासपोर्ट कार्यालय को आया ई-मेल
x

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल के माध्यम से पासपोर्ट कार्यालय को 12 बमों से उड़ाने की धमकी दी है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

धमकी भरा मेल मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई है। कार्यालय परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। ईमेल की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। साइबर सेल की मदद से मेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी तक पहुंचने का दावा किया गया है। सिविल लाइन थान प्रभारी यामन देवांगन ने बताया कि पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। तमिलनाडु राज्य से जुड़ा मेल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना जारी है।

Next Story
null