छत्तीसगढ़

लापता महिला की जंगल में लाश मिली

Nil dhankar
2 Aug 2026 5:44 PM IST
लापता महिला की जंगल में लाश मिली
x

कबीरधाम। जिले के भोरमदेव थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। छह दिन से लापता महिला का कंकाल जंगल में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने महिला की पहचान उसकी चूड़ियों और अन्य पहचान चिह्नों के आधार पर की।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अब मौत की असली वजह पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस के मुताबिक ग्राम चौरा निवासी झंगल बैगा ने 1 अगस्त को भोरमदेव थाने में अपनी पत्नी चैती बाई बैगा (28) के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों के अनुसार चैती बाई 26 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की।

तलाश के दौरान महिला के घर से करीब 200 मीटर दूर जंगल-झाड़ियों में एक सेन्हा पेड़ की डाली पर उसकी साड़ी का एक सिरा बंधा मिला। सूचना मिलते ही भोरमदेव थाना पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए।

Next Story