छत्तीसगढ़

ट्रेन में कोरबा के युवक की लाश मिली

Nil dhankar
31 July 2026 10:02 AM IST
ट्रेन में कोरबा के युवक की लाश मिली
x

छग/एमपी। मध्यप्रदेश के सागर में ऐसी घटना हुई जिसे देख सभी सहम गए. पुष्पक एक्सप्रेस के जनरल कोच के ट्रेन के खिड़की में एक युवक की लटकी हुई लाश मिली. युवक की लाश फंदे के सहारे बाथरूम की खिड़की से लटकाए हुआ था. मामला सागर के बीना रेलवे जंक्शन का है. ट्रेन नंबर 12534 पुष्पक एक्सप्रेस की गुरुवार (31 जुलाई) रात करीब 10 बजे की यह घटना है. मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले 30 साल के गोरावर सिंह के रूप में हुई है. उसकी लाश ट्रेन के खिड़की में लटकती मिली है.

जानकारी के मुताबिक़, पुष्पक एक्सप्रेस रात करीब 10 बजे भोपाल से निकली थी. गोरावर सिंह भी भोपाल रेलवे स्टेशन से सफर कर रहा था. वह पुष्पक एक्सप्रेस के जनरल कोच के गेट पर बैठकर यात्रा कर रहा था. इसी बीच देर रात करीब 12 बजे गार्ड ने देखा बाथरूम के खिड़की में युवक की लाश फंदे से लटकी हुई थी.

इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी गई. सूचना के बाद पुष्पक एक्सप्रेस को ललितपुर स्टेशन के बजाय बीना रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर रोका गया. जहाँ जीआरपी टीम ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

Next Story