छत्तीसगढ़

ओव्हरब्रिज के नीचे मिली लाश

Nilmani Pal
13 April 2026 11:03 AM IST
ओव्हरब्रिज के नीचे मिली लाश
x
छग

अकलतरा। तीन दिन पहले घर से नगर के एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसलापुर ओवर ब्रिज के नीचे मिला. नगर के वार्ड क्रमांक 7 निवासी 34 वर्षीय रवि विश्वकर्मा की उसलापुर ओवरब्रिज के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. उसके आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान करने में पुलिस को अकलतरा निवासी होने की जानकारी मिली.

मिली जानकारी के अनुसार रवि विश्वकर्मा 10 मार्च को जेल से रिहा होकर घर लौटा था. बताया जाता है कि बलौदा रोड़ पर पुराने रेलवे फाटक के पास पान मसाला बेच कर जीवन यापन करने वाले रवि के पास से पुलिस ने शराब जप्त की थी जिसमें कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा गया था. घर आने के दो तीन दिन बाद से ही वह मानसिक रूप से परेशान नजर आने लगा.

बताया जा रहा है कि जमानत अन्य कार्यों में उसके काफी पैसे लग गए थे. इसी बात को लेकर वह परेशान था. 5 अप्रैल को रवि घर से यह कहकर निकला कि वह पैसों का जुगाड़ करने जा रहा है. इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा. पुलिस थाना सिविल बिलासपुर से 11 अप्रैल की सुबह उसके घरवालों को फोन पर सूचना दी गई कि रवि विश्वकर्मा की मौत हो गई है. प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने जहर सेवन से मौत होने की आशंका जताई है. फिलहाल सिविल लाईन पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा एवं पोस्टमार्टम कराकर शव 11 अप्रेल की शाम परिजनों को सौपा गया जिसका रविवार की सुबह अंतिम संस्कार किया गया.

Next Story