छत्तीसगढ़

शव गृहग्राम नहीं पहुंचा, दीपक का कश्मीर में ही अंतिम संस्कार

Nil dhankar
1 Aug 2026 4:17 PM IST
शव गृहग्राम नहीं पहुंचा, दीपक का कश्मीर में ही अंतिम संस्कार
x
छग

सक्ती। जिले के मालखरौदा विकासखंड के बुंदेली गांव निवासी दीपक रात्रे, जिनकी जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में मौत हो गई थी, उनका अंतिम संस्कार जम्मू-कश्मीर में ही कर दिया गया। शव गृहग्राम नहीं पहुंचने से परिवार और गांव के लोगों में मायूसी और नाराजगी का माहौल है। परिजनों ने प्रशासन से मांग की थी कि दीपक का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बुंदेली लाया जाए। ताकि पूरे गांव की मौजूदगी में उन्हें अंतिम विदाई दी जा सके। हालांकि ऐसा नहीं हो सका और जम्मू-कश्मीर में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।

दीपक रात्रे रोजी-रोटी की तलाश में जम्मू-कश्मीर में मजदूरी करने गए थे। कुलगाम में आतंकियों ने प्रवासी मजदूरों पर गोलीबारी की, जिसमें दीपक समेत छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।

दीपक के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उनका एक भाई दिव्यांग है। ऐसे में घर की पूरी जिम्मेदारी दीपक पर थी। उनकी असमय मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है और भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Next Story