
सक्ती। बीएमओ सूरज राठौर पर चिरायु योजना में लगी वाहनों का महीनों से भुगतान नहीं करने का आरोप है. सीएमएचओ कार्यालय से 11 अप्रैल 2025 को सभी बीएमओ को पत्र जारी कर प्रति माह 40,000 रुपए की राशि स्वीकृत कर दी गई थी. साथ ही चिरायु योजना का संचालन बीएमओ कार्यालय से करने निर्देश जारी किए गए थे. इसके बावजूद आरोप है कि सक्ती बीएमओ ने अब तक वाहन मालिकों को भुगतान नहीं किया. अब वाहन मालिक अपनी गाड़िया अस्पताल में नहीं लगा रहे हैं.
डीपीएम सक्ती कीर्ति बी का इस मामले पर कहना है कि अप्रैल माह में सभी बीएमओ को सीएमएचओ कार्यालय से पत्र जारी कर चिरायु योजना की राशि की स्वीकृति ओर योजना के संचालन की जिम्मेदारी दे दी गई थी. सक्ती बीएमओ ने वाहन मालिकों को भुगतान नहीं किया है,
ऐसी जानकारी मिली है. इसकी जांच जारी है. वहीं एक पत्र और सभी बीएमओ को भेजा जा गया है, जिसमें वाहनों के टेंडर और कर्मचारियों का हड़ताल खत्म होने तक चिरायु योजना के संचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए आदेशित किया गया है.





