छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न

Shantanu Roy
16 Nov 2025 8:43 PM IST
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न
x
छग
Raigarh. रायगढ़। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ललित पाठशाला, रायगढ़ में विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इस आयोजन में विभिन्न क्लब क्लस्टरों से चयनित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें लोइंग, गेरवानी, तरकेला, बनोरा, बरलिया, कोंडतराई, डोंगीतराई, कछार, किरोड़ीमल नगर, जूटमिल, जामगांव, कुकुर्दा, संबलपुरी सहित कई क्षेत्र शामिल रहे। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में जिज्ञासा, तार्किक चिंतन, ज्ञानार्जन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना था। विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि ऐसी प्रतियोगिताएँ बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाती हैं।

उन्हें भविष्य के लिए तैयार करती हैं। उन्होंने कहा कि क्विज जैसे बौद्धिक आयोजन विद्यार्थियों को नई चीजें सीखने और अपने ज्ञान को परखने का अवसर प्रदान करते हैं। समापन अवसर पर विकासखंड स्रोत समन्वयक मनोज अग्रवाल ने छात्रों को निरंतर अध्ययन करने, तार्किक सोच विकसित करने तथा भाषा और सहगामी गतिविधियों में सक्रिय रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएँ उन्हें समग्र विकास की ओर अग्रसर करती हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन में ललित पाठशाला के शिक्षकों और आयोजन समिति का विशेष योगदान रहा। इसमें विकास पटेल, राजकमल पटेल, सौरभ पटेल, रविंद्र पटेल, रोहित कुमार सिदार, श्रवण कुमार प्रधान, भूपेश कुमार पंडा, मंजू अवस्थी, भिखम सिंह सिदार, रामेश्वर प्रसाद चौहान, रामेश्वर पटेल तथा विद्यालय की प्रधान पाठिका हेम चौहान समेत सभी शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये रहे प्रतियोगिता के विजेता
प्राथमिक स्तर
प्रथम स्थान:
तरकेला एवं ननसिया क्लब क्लस्टर — महंत व गजेंद्र जांगड़े
द्वितीय स्थान:
जामगांव, कुकुर्दा–सपलाई क्लब क्लस्टर — पीएम प्राथमिक शाला कोयलंगा
तृतीय स्थान:
कोंडतराई, कछार, किरोड़ीमल — दर्शन राठिया
उच्च प्राथमिक स्तर
प्रथम स्थान:
लोइंग क्लब क्लस्टर — मयंक प्रधान एवं प्रियंका गुप्ता
द्वितीय स्थान:
बरलिया संकुल — दिशा रथ एवं खुशी कुमारी सिदार
तृतीय स्थान:
गेरवानी संकुल — नीता गुप्ता एवं तृप्ति गुप्ता
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत आयोजित यह प्रतियोगिता बच्चों के लिए प्रेरणादायक साबित हुई। छात्रों ने जहां अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, वहीं शिक्षकों और आयोजन टीम ने इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस तरह के आयोजन न केवल विद्यार्थियों के ज्ञान को समृद्ध करते हैं, बल्कि उन्हें भविष्य में आने वाली शैक्षिक चुनौतियों के लिए भी तैयार करते हैं।
Next Story