छत्तीसगढ़

ब्लैक में शराब बेचने वाले की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Nilmani Pal
29 Nov 2025 1:52 PM IST
ब्लैक में शराब बेचने वाले की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
x
छग

बिलासपुर। बिलासपुर में 120 की शराब 250 रुपए में बेचने पर युवक की हत्या करने वाला आरोपी बिहार से पकड़ाया है। घटना 2 महीने पहले की है। वारदात के बाद आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे बिहार से गिरफ्तार किया है। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है।

बता दें कि अवैध शराब बेचने वाले बदमाशों ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो युवकों पर लकड़ी के बत्ते से हमला कर दिया था। हमलावरों ने युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिससे एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि दूसरे युवक भागकर अपनी जान बचाई थी।

दरअसल, सिटी कोतवाली क्षेत्र के करबला निवासी किशन यादव (19) 12 अक्टूबर की रात दयालबंद निवासी अपने दोस्त साहिल सोनकर के साथ लुतरा उर्स देखने गया था। कार्यक्रम से लौटते समय, करीब तीन बजे दोनों युवक शहर लौटे। इस दौरान साहिल ने शराब पीने की इच्छा जताई। इसके बाद दोनों युवक ब्लैक में शराब खरीदने के लिए तिफरा सब्जी मंडी स्थित एक शराब दुकान के पास पहुंचे। साहिल साहू मौके पर अवैध रूप से शराब बेच रहा था।

Next Story
null