छत्तीसगढ़

डी. पुरंदेश्वरी का भाजपाइयों ने किया स्वागत

Admin2
7 Dec 2020 6:18 AM GMT
डी. पुरंदेश्वरी का भाजपाइयों ने किया स्वागत
x

रायपुर (जसेरि)। भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी व सहप्रभारी नितीन नवीन आज सुबह प्रथम बार छत्तीसगढ़ आगमन पर राजधानी पहुंचे। एयरपोर्ट पर 51 महिला कार्यकर्ताओं के शंखनाद से उनका स्वागत किया गया। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, वरिष्ठ भाजपा नेता-विधायक बृजमोहन अग्रवाल, वरिष्ठ नेता नंदकुमार साय सहित प्रमुख भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने भी उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

इसके साथ ही माना एयरपोर्ट पर भाजपा रायपुर जिला कार्यकर्ताओं छत्तीसगढ़ के पारंपरिक करमा नृत्य से साथ प्रभारियों का स्वागत किया। युवा मोर्चा की बाइक रैली के साथ उनका काफिला भाजपा कार्यालय पुहंचा। डी पुरंदेश्वरी और सह प्रभारी नितिन नवीन, स्वतंत्रता संग्राम के नायक सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को माल्यार्पण किया। छत्तीसगढ़ प्रभारियों का समाज के सिख समाज , मुस्लिम समाज , उत्कल समाज , बंगाली समाज सहित सभी वर्ग जगह-जगह स्वागत किया। दोनों संगठन प्रभारी छत्तीसगढ़ में भाजपा की सांगठनिक स्थिति की समीक्षा करने के साथ बस्तर-सरगुजा में पार्टी को और मजबूत करने की रणनीति पर विचार करेंगे। आज की बैठक में प्रदेश के सभी प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य शामिल होंगे।

Next Story