छत्तीसगढ़
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने वरिष्ठ नेता छगनलाल मूंदड़ा से की आत्मीय भेंट
Shantanu Roy
4 Jun 2025 8:04 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता छगनलाल मूंदड़ा से उनके निवास "मूंदड़ा निवास, अशोका रतन" में सौजन्य मुलाकात की। यह भेंट सौहार्दपूर्ण और आत्मीय माहौल में संपन्न हुई, जिसमें सौदान सिंह ने मूंदड़ा परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की और कुशल-क्षेम जाना। भाजपा के भीतर लंबे समय से सक्रिय एवं संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने वाले दोनों नेताओं की यह भेंट पार्टी के संगठनात्मक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
इस अवसर पर पार्टी और प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा की गई। सौदान सिंह ने मूंदड़ा जी के योगदान की सराहना करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और सक्रियता की कामना की। पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं के बीच भी इस मुलाकात को लेकर सकारात्मक चर्चा रही और इसे भाजपा संगठन की मजबूत आंतरिक एकता का प्रतीक माना जा रहा है। छगनलाल मूंदड़ा के निवास में भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल, पश्चिम के लाडले विधायक राजेश मूणत, उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा, भाजपा वरिष्ठ नेता प्रितेश गांधी सहित कई लोग मौजूद थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





