छत्तीसगढ़

भाजपा महिला मोर्चा ने मानव मंदिर चौक में महिला आरक्षण के पास होने पर फोड़े फटाखे

Gulabi Jagat
24 Sep 2023 6:50 AM GMT
भाजपा महिला मोर्चा ने मानव मंदिर चौक में महिला आरक्षण के पास होने पर फोड़े फटाखे
x
राजनंदगांव। शहर के हृदय स्थल मानव मंदिर चौक पर मातृशक्ति वंदन महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पास होने की खुशी में शहर भाजपा महिला मोर्चा ने जमकर पटाखे फोड़े और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए लोगों में मिठाइयां बांटी। उल्खलेखनीय है की महिला आरक्षण बिल लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हो गया। बिल के पक्ष में 214 वोट पड़े जबकि किसी ने भी बिल के खिलाफ वोट नहीं डाला। इससे पहले बुधवार को बिल लोकसभा में पास कराया जा चुका है। लोकसभा में हुई वोटिंग में विधेयक के पक्ष में 454 वोट पड़े थे।

लोकसभा में ये बिल दो तिहाई बहुमत से पास हो गया था। बिल के पास होने के बाद अब लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएगी। इसका मतलब लोकसभा और विधानसभा में हर तीसरी सदस्य महिला होगी। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रेखा मिश्रा ने बताया कि 50 सालों से जो महिला आरक्षण बिल कांग्रेस के शासनकाल में बहुत पहले पास हो जाना चाहिए था उसे एक महिला नेत्री होते हुए और कांग्रेस के बहुमत में होते हुए भी लोकसभा में पास नहीं कर पाई। इससे इतने वर्षों तक महिलाओं को सम्मान नहीं मिल पाया लेकिन भाजपा की सरकार ने इसे कर दिखाया है और लोकसभा व राज्यसभा दोनों जगह पास करवा कर मोदी जी ने महिलाओं को सम्मान दिया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रेखा मेश्राम, जिला अध्यक्ष किरण साहू, देव कुमारी साहू, पारुल जैन, महामंत्री सविता बोस, मनी भास्कर गुप्ता, जागृति यादव, शैली यादव, सरस्वती यादव, मुनेश्वरी साहू, मधु वेद, एकता अग्रहरी, भेजबाई साहू, रेखा देवदास, नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ जन और कार्यकर्ता
Next Story