छत्तीसगढ़

नवा रायपुर CM निवास में भाजपा विधायक दल की बैठक कल

Nilmani Pal
13 Dec 2025 11:59 AM IST
नवा रायपुर CM निवास में भाजपा विधायक दल की बैठक कल
x

रायपुर। भाजपा विधायक दल की बैठक कल होगी। रात 8 बजे नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में बैठक रखी गई है, शीतकालीन सत्र की तैयारियों पर चर्चा होगी। बैठक सूचना पत्र में लिखा है कि सादर नमस्कार, सभी माननीय सदस्यों को सूचित किया जाता है कि छत्तीसगढ़ भाजपा विधायक दल के नेता माननीय श्री विष्णुदेव साय जी के निर्देश पर भाजपा विधायक दल की बैठक दिनांक 14 दिसम्बर, 2025 को रात्रि 08:00 बजे, नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आहूत की गयी है ।

उक्त बैठक में आप सभी की उपस्थिति प्रार्थनीय है। बैठक उपरांत सभी माननीय सदस्यों के लिए भोजन की व्यवस्था रखी गयी है ।

दिनांक : 14/12/2025

दिन : रविवार

रात्रि 08:00 बजे समय

स्थान: मुख्यमंत्री निवास, नवा रायपुर, अटल नगर (छ.ग.)

Next Story
null