छत्तीसगढ़

बीजेपी नेता का भतीजा ट्रेन से गिरा, मौत

Nil dhankar
9 Jun 2025 3:26 PM IST
बीजेपी नेता का भतीजा ट्रेन से गिरा, मौत
x
छग

राजनांदगांव। जिले में ट्रेन से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। 9 जून की सुबह शिवम मिश्रा (23 साल) छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में सवार होकर रायपुर जा रहा था। इस दौरान मुढ़ीपार स्टेशन के पास ट्रेन से गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतक शिवम छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष योगदत्त मिश्रा का भतीजा था। घटना सुबह तकरीबन 9 बजे के आसपास बताई जा रही है। घायल अवस्था में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल किया गया। जहां गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौत हो गई।

रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जीआरपी प्रभारी जनक लाल तिवारी का कहना है कि मामले में अभी जांच चल रही है, जांच के बाद ही घटना के का सही कारण का पता चल पाएगा।


Next Story
null