छत्तीसगढ़

कार पलटने से बीजेपी नेत्री की बेटी की मौत

Nilmani Pal
15 March 2025 10:39 AM IST
कार पलटने से बीजेपी नेत्री की बेटी की मौत
x
छग

दुर्ग। शहर में बड़ा कार हादसा हुआ। इस हादसे का शिकार भिलाई भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी ऋचा कौशिक की दर्दनाक मौत हो गई। कार में तीन युवक भी सवार थे। उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक स्वीटी कौशिक की 22 वर्षीय बेटी ऋचा कौशिक 14 मार्च की दोपहर 3 बजे होली के दिन अपन दोस्तों के साथ दुर्ग अंजोरा की तरफ खाना के लिए जा रही थी। सभी लोग स्कोडा कार CG 07 CP 7214 से अंजोरा पहुंचे। उन्होंने वहां खाना खाया।

खाना खाकर लौटते समय कार चालक इतनी तेज रफ्तार में कार चला रहा था कि अंजोरा ढाबा के पास अचानक उसका कार से संतुलन बिगड़ गया। कार डिवाइडर से टकराकर हवा में उछली और कई बार पलटते हुए सड़क किनारे गिरी। दुर्घटना इतनी तेज थी कार टोटल लॉस कंडीशन में पहुंच गई। बताया जा रहा है कि चालक और उसके साथियों ने शराब भी थी। कार के पास से शराब की बोतल भी मिली है। दुर्घटना में चारों कार सवारों को गंभीर चोट आई। इसमें सवार ऋचा कौशिक को काफी अधिक चोट आई। इससे उसे रायपुर सीधे रायपुर रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल तीन अन्य युवकों का इलाज आरोग्यम हॉस्पिटल दुर्ग में चल रहा है।

Next Story