छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार पहुंचे बीजेपी नेता विनायक जोशी

Nilmani Pal
12 Jun 2025 12:51 PM IST
बलौदाबाजार पहुंचे बीजेपी नेता विनायक जोशी
x

बलौदाबाजार। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव संजय विनायक जोशी छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. वे बलौदाबाजार में आयोजित समृद्ध भारत सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं. इस दौरान जोशी ने मीडिया से चर्चा करते हुए अपने कार्यक्रमों की जानकारी साझा की.

उन्होंने हाल ही सरकार ने गौशालाओं का नाम गौधाम करने का फैसला लिया है, जिसकी उन्होंने सराहना की. वहीं पूर्वर्ती कांग्रेस सरकार में शुरू की गई गौठानों के संचालन करने कांग्रेस की मांग पर उन्होंने सरकार से चर्चा करने की बात कही.

बता दें कि प्रदेश में गौ वंश सड़क हादसे के शिकार होते रहे हैं. इस घटना पर रोकथाम लगाने के लिए गोठानों को फिर से शुरू करने की मांग उठती रही है. इस पर भाजपा नेता विनायक जोशी ने सरकार से बातचीत करने की बात कही है.

Next Story
null