छत्तीसगढ़

बीजेपी नेता शिवप्रकाश और CM साय की मुलाकात हुई

Nilmani Pal
27 May 2026 2:57 PM IST
बीजेपी नेता शिवप्रकाश और CM साय की मुलाकात हुई
x

रायपुर। बीजेपी नेता शिवप्रकाश और CM साय की मुलाकात हुई। सीएम साय ने बताया, आज छत्तीसगढ़ के अल्प प्रवास पर आए भारतीय जनता पार्टी के माननीय संयुक्त महासचिव (संगठन) शिवप्रकाश से आत्मीय सौजन्य मुलाकात हुई।

इस अवसर पर संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुँचाने तथा छत्तीसगढ़ के समग्र एवं समावेशी विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई।

आदरणीय शिवप्रकाश का संगठनात्मक अनुभव, मार्गदर्शन एवं कार्यकर्ताओं के प्रति उनका सतत समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका मार्गदर्शन निश्चित रूप से संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए प्रदेश में सुशासन, सेवा और विकास के संकल्प को और अधिक सशक्त करेगा।

Next Story