छत्तीसगढ़

आर्मी जवान के घर पहुंचे बीजेपी नेता, भगवा झंडा फहराया, जानिए क्यों?

Nilmani Pal
8 Sept 2025 3:14 PM IST
आर्मी जवान के घर पहुंचे बीजेपी नेता, भगवा झंडा फहराया, जानिए क्यों?
x

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में ईद पर्व पर भगवा झंडा लाने को लेकर उपजे विवाद ने तूल पकड़ लिया है. पुलिस कर्मियों ने जिस आर्मी जवान से भगवा झंडा लगाने पर विवाद किया था, आज सुबह भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ उसके घर पहुंचकर भगवा झंडा लहराया और समर्थन दिखाया है. इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर तैनात रही. कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाए. साथ ही एक स्वर में गाया- किसी का नीला किसी का पीला किसी का झंडा लाल है इस भगवे को रोक सके वो कौन माई का लाल है.

दरअसल, ईद पर जब मोहल्ले में हरे झंडे से सजावट की गई तो वहां निवासरत आर्मी जवान कौशल निषाद ने अपने घर पर भगवा झंडा लगा लिया. इसके बाद रात में 2 पुलिसकर्मियों ने वहां पहुंचकर जवान से भगवा झंडा उतारने के लिए कहा.

जवान द्वारा मना करने पर पुलिसकर्मियों ने उससे गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की. इस दौरान जवान ने उन्हें बताया कि वह आर्मी सर्विस में है, लेकिन इसके बाद भी पुलिसकर्मी उसके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार करते दिखे. इस घटना का वीडियो दूसरे ही दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद हिंदू संगठनों ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

Next Story
null