छत्तीसगढ़

सरगुजा एक्सीडेंट में बीजेपी नेता की मौत, बाइक क्षतिग्रस्त

Nilmani Pal
26 Feb 2026 2:27 PM IST
सरगुजा एक्सीडेंट में बीजेपी नेता की मौत, बाइक क्षतिग्रस्त
x
छग

सरगुजा। बीजेपी किसान मोर्चा बतौली मंडल अध्यक्ष कमला प्रसाद उर्फ संजय यादव की भीषण सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल उनके साथी राजू सिंह ने भी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद बतौली सहित ग्राम पोकसरी में मातम पसरा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 8:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर शांतिपारा पुलिया के पास दो बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि, पोकसरी निवासी 32 वर्षीय कमला प्रसाद उर्फ संजय यादव (पिता मोतिया यादव) की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं उनके साथ बाइक पर सवार राजू सिंह (पिता ईश्वर सिंह, उम्र 32 वर्ष) का बायां पैर टूट गया। दूसरी बाइक पर सवार बतौली कालीपुर निवासी 35 वर्षीय प्रमोद कुजूर (पिता बरतू कुजूर) भी गंभीर रूप से घायल हो गए, उनका भी पैर फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली लाया गया, लेकिन वहां डॉक्टर मौजूद नहीं थे। प्राथमिक उपचार न मिलने के कारण उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। आरोप है कि, इलाज में लापरवाही के चलते राजू सिंह की रात करीब 12 बजे मौत हो गई।

Next Story
null