छत्तीसगढ़

BJP नेता ने किसानों के साथ ठगी की, SSP से शिकायत के बाद FIR दर्ज

Nil dhankar
11 Feb 2026 9:32 AM IST
BJP नेता ने किसानों के साथ ठगी की, SSP से शिकायत के बाद FIR दर्ज
x

दुर्ग। जिले में एक बीजेपी नेता पर 6 किसानों से 16 लाख रुपए की ठगी का आरोप लगा है। आरोप है कि मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के राष्ट्रीय युवा मोर्चा के अध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने मंत्री और अधिकारियों तक अपनी पहुंच का हवाला देकर अलग-अलग लोगों से सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे लिए। लेकिन न तो वह किसी की नौकरी लगवा सका और न ही उसने पैसे वापस किए।

मामला सुपेला क्षेत्र का है। बीजेपी नेता जयप्रकाश यादव ने किसानों से उनके बच्चों को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लिए थे। आरोप है कि अलग-अलग पदों के लिए रेट तय था। सब इंस्पेक्टर और स्टाफ नर्स की नौकरी लगवाने के लिए 4-4 लाख रुपए लिए गए। जबकि प्यून के लिए 1 लाख और 2 लाख रुपए भी वसूले गए।

इस मामले में किसानों ने दुर्ग SSP विजय अग्रवाल से शिकायत करते हुए आवेदन दिया था। आवेदन के आधार पर सुपेला थाना पुलिस ने 9 फरवरी को बीजेपी नेता जयप्रकाश यादव के खिलाफ धारा 420 भादवि के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Next Story
null