छत्तीसगढ़

बीजेपी नेता ने स्कूल में शराबखोरी पकड़ी, प्रधान पाठक का निलंबन जल्द

Nil dhankar
24 Jun 2025 4:47 PM IST
बीजेपी नेता ने स्कूल में शराबखोरी पकड़ी, प्रधान पाठक का निलंबन जल्द
x
छग

बालोद। स्कूल में पदस्थ प्रधान पाठक शराब के नशे में स्कूूल पहुंचा। इतना ही नहीं स्कूल में पीने के लिए बाकायदा स्प्राइट की बोतल में शराब डालकर लाया था। इस दौरान प्रधान पाठक को रंगे हाथ बीजेपी के मंडल अध्यक्ष ने पकड़ लिया। इस पूरे घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला कन्या प्राथमिक शाला चिपरा का है। बताया जा रहा है कि शराबी प्रधान पाठक सरजू राम ठाकुर इसी स्कूल में पदस्थ है। सरजू राम ठाकुर नशे में टल्ली होकर स्कूल पहुंचा था। साथ में स्कूल के अंदर पीने के लिए स्प्राइट की बोतल में शराब भी लाया था। इतने में वहां बीजेपी के मंडल अध्यक्ष पहुंच गये और उन्हें शराब पीते प्रधान पाठक को रंगे हाथ पकड़ लिया। उन्होंने इसकी शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर से की है।

वीडियो में बीजेपी मंडल अध्यक्ष ने हड़काते हुए प्रधान पाठक से कहा कि ये आपका स्कूल है या फिर घर, आप शराब पीकर कैसे पहुंच गये।

Next Story
null