छत्तीसगढ़

पूर्व महापौर के काले कारनामों का कच्चा चिट्ठा खोलेगी बीजेपी सरकार!

Nilmani Pal
27 Jun 2025 11:12 AM IST
पूर्व महापौर के काले कारनामों का कच्चा चिट्ठा खोलेगी बीजेपी सरकार!
x

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खडग़े के 7 जुलाई के आगमन से पहले हो सकता है नया धमाका

राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेस की संविधान बचाओं मुहिम को ठंडा करने की कवायद, कांग्रेसियों की भ्रष्टाचार की खुलेंगी परतें

स्मार्ट सिटी की हालत हुई खस्ता

जवाहर मार्केट को जवाई मार्केट के

रूप में इस्तेमाल किया गया

जवाहर मार्केट यानी नियम कायदे की धज्जियों उड़ाकर अपनों को परोसने की मनमानी की जिंदा सबूत

फायर ब्रिगेट स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण

स्थान को भी नहीं बख्शा गया

कांग्रेस ने 35 लाख जनसंख्या वाला शहर भगवान भरोसे छोड़ा, अग्निशामन सेवा हुई दूर

रायपुर (जसेरि)। जवाहर बाजार में दुकानों की गड़बड़ी लगातार वहां के दुकानदार के संगठन द्वारा शासन को विभिन्न स्तर में की गई लेकिन नई सरकार आने के बावजूद जवाहर बाजार की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और व्यापारी संगठन के अनुसार दुकानों का आवंटन कांग्रेस शासन काल में मनमानी ढंग से और अवैध रूप से करना बताया जा रहा है। एएसकलेटर की जगह दुकान निर्माण कर जवाहर मार्केट के परिसर को कमजोर करने का प्रयास किया गया लेआउट के विपरीत निर्माण जो पूर्णता अवैध और किसी भी शासन के विभाग की मंजूरी के बिना दुकानों का निर्माण किया गया इसी कारण जवाहर बाजार की प्रथम तल द्वितीय तल और ऊपर के सभी तलों में सरकार को राजस्व की भारी हानि हुई दुकान कम रेट में गई । कई दुकानें तो अभी भी नहीं बिक रही, जवाहर बाजार के व्यापारी संघ पिछले कई सालों से पुराने दुकानदारों की लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन पिछली कांग्रेस पार्टीसरकार की गुंडागर्दी चलते हैं किसी प्रकार का भी व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और भ्रष्टाचार खत्म नहीं हुआ या यूं कहे कि भ्रष्टाचार से मुक्ति वहां के दुकानदार को नहीं मिल रही और पूर्व महापौर ने मनमानी ढंग से निर्माण करा कर तत्कालीन कांग्रेस सरकार से मनमाने ढंग से फंड की राशि अलार्ट कर ली।


फायर ब्रिगेड स्टोशन छोटा पारा फायर ब्रिगेड चौक : फायर ब्रिगेड स्टेशन छोटा पर चौक इस तरीके से पूर्व महापौर ने फायर ब्रिगेड स्टेशन को नवीनीकरण के नाम पर पूरे परिसर को तोडक़र नया निर्माण कराया जिसकी भी फाइल सरपट दौड़ी और विभिन्न स्तर से पास होते हुए सरकार से स्वीकृत होकर फंड के साथ वापस आई और तत्काल सारे फंड रिलीज कर दिए गए ताकि जल्द से जल्द भ्रष्टाचार की रकम बंदरबांट किय़ा जा सके । जहां पर शहर के महत्वपूर्ण स्थान पर राजधानी के लिए एकमात्र फायर स्टेशन जो संपूर्ण राजधानी को अग्निशमन सेवा देता था जहां पर फाइबर ब्रिगेड की परमानेंट गाडिय़ां खड़ी करने के लिए जगह निश्चित थी अग्निशमन वाहनों के लिए परमानेंट 24 घंटे हेतु निर्धारित जगह को पूर्व महापौर ने अपनी दादागिरी और पावर का इस्तेमाल करते हुए अग्नि शमन वाहन की जगह विलोपित किया उसी जगह पर व्यावसायिक निर्माण का रूप देकर नगर निगम को धन लाने की नई योजना को अंजाम देना बताया जबकि यह गलत साबित हुआ योजना तो सिर्फ अपनों के लिए बनी थी । हमने पिछली बार खुलासा किया था कि व्यवसायिक परिसर पर ढेबर परिवार का व्यवसाय बने पैमाने में चल रहा है जिसमें बड़े-बड़े नेता कांग्रेस पार्टी के उद्घाटन के अवसर पर गए थे।


स्मार्ट सिटी कांग्रेस शासन काल का बड़ा घोटला : इस तरह स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का भी कांग्रेस शासन काल में बंटाधार हुआ कांग्रेस शासन काल में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के करोड़ों के घोटाले की जांच करने हेतु वर्तमान सरकार के कुछ विधायकों ने स्मार्ट सिटी दिल्ली को भौतिक सत्यापन और ऑडिट के लिए भ्रष्टाचार पर शिकायत दर्ज कराई थी उसके उपरांत दिल्ली से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की संयुक्त टीम स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को ऑडिट करने और भौतिक सत्यापन करने हेतु आई थी जिसकी संपूर्ण जांच रिपोर्ट एवं ऑडिट सरकार को और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट नई दिल्ली को दिया जा चुका है । जिसमें भ्रष्ट अधिकारियों की मिली भगत भी स्पष्ट हुई थी, लाखों करोड़ों का घपले घोटाले हुए है शौचालय का निर्माण बस स्टॉप का निर्माण और एलईडी टीवी के पोल का निर्माण और चौक -चौराहाों का जिर्णोद्धार सभी तालाबों के पचरी निर्माण औऱ घाट सौदंर्यीकरण भी शामिल था । यहां तक की फुटपाथ के नाम पर भी स्मार्ट सिटी फंड का दुरुपयोग किया गया । स्मार्ट सिटी फंड का दुरुपयोग लाइट फौवारा चौक चौराहा पर भी किया गया लेकिन पूर्वमहापौर की ताकत और अप्रोच के सामने वर्तमान नगर निगम के कर्ताधर्ता एवं सरकार ने भी किसी प्रकार की भ्रष्टाचार की जांच के ऊपर कार्रवाई नहीं की । जबकि शहर के सभी भाजपा विधायकों ने स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट के भ्रष्टाचार को उजागर किया था और केंद्र में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के मुख्यालय को शिकायत दर्ज कराई थी अभी तक उन शिकायतों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होना किसी और इंगित करता है। जबकि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की जो टीम संयुक्त रूप से बनाई गई थी हजारों पेज की भ्रष्टाचार के जांच का प्रतिवेदन कार्रवाई हेतु जांच टीम व्दारा विभागों में जमा करा दिया गया है।


भाजपा का पलटवार... कार्रवाई संभव

सूत्रों से जानकारी मिली है कि पूर्व महापौर व्दारा किए गए सभी भ्रष्टाचार जो विगत पांच वर्षों में किए गए जिस पर शासन कड़ा रूप लेते हुए बहुत जल्द कार्रवाई करने जा रही है। जानकार ये कहने से भी पीछे नहीं हट रहे है कि अगले माह 7 जुलाई को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े रायपुर आगमन पर जो संविधान बचाओं आंदोलन जो कांग्रेस पार्टी राष्ट्र व्यापी चला रही है उसी के चलते संविधान बचाओं आंदोलन के लिए रायपुर में कार्यक्रम तय हुआ है। अब सवाल यह है कि संविधान बचाओं आंदोलन किस मुंह से कांग्रेस पार्टी को शोभा देता है। जबकि कांग्रेस पार्टी के बड़े पदाधिकारी और उच्च् पदों में निर्वाचित होने वाले पऱ पदाधिकारी मनमाना ढंग से संविधान की धज्जियां उड़ा रहे है। इसी के चलते भाजपा कांग्रेस पार्टी का संविधान बचाओं आंदोलन का आने वाले दिनों में पोल खोल सकती है।


ढेबर औऱ चोपड़ा गैंग की जेल में गैंगवार की खबर

पूर्व महापौर के भाई अनवर ढेबर विगत कई महीनों से शराब घोटाला कांड में जेल में बंद है। विगत दिनों जेल में अनवर ढेबर की चोपड़ा गैंग से भारी मारपीट लड़ाई की खबर विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार जेल से छूटे हुए कैदी ने अपने आंखों देखी खबर हमारे सूत्र को दी है। इसके बाद जेल प्रशासन ने सभी वीवीआईपी सर्विस जेल में बंद कर दी और कड़ाई से नियम का पालन किय़ा जा रहा अब सभी को जेल मेन्युअल के अनुसार कठोर से कठोर परिश्रम और नियम के अनुसार अलग -अलग जगहों पर किया गया है। वर्तमान में जेल के नियम कड़ाई से पालन होने की सूचना है।


लाखो-करोड़ों रुपए जनता की गाढ़ी कमाई जो टैक्स के रूप में सरकार को जमा कराए गए उसका मनमाना दुरुपयोग सिर्फ भ्रष्टाचार के लिए किया गया। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के यह सभी तस्वीरें भ्रष्टाचार की सभी चरम सीमा को बयान करती है। कबाड़ हुए बस स्टाप, शौचालय, एलईडी पोल और सुलभ मार्केट।





Next Story
null