छत्तीसगढ़
Gen-G वोटर्स को साधने की तैयारी में भाजपा नई टीम में ओपी चौधरी समेत कई बड़े नेता शामिल
Shantanu Roy
22 Aug 2026 4:03 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने युवा वोटर्स खासकर Gen-G यानी जेनरेशन-जी को जोड़ने के लिए नई रणनीति तैयार की है। पार्टी ने युवाओं तक अपनी पहुंच मजबूत करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है। इस टीम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी, गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी के साथ छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को भी शामिल किया गया है। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में शनिवार को पार्टी की नई 65 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की। इस बैठक में नई टीम के सभी प्रमुख सदस्यों ने हिस्सा लिया। टीम में शामिल 12 महिला सदस्य भी बैठक में मौजूद रहीं।
बैठक में पार्टी ने युवाओं को जोड़ने के लिए तैयार किए गए विशेष अभियान पर चर्चा की। जानकारी के अनुसार, भाजपा की नई टीम Gen-G आउटरीच प्रोग्राम के तहत देशभर के युवाओं तक पहुंचेगी। इस अभियान का नाम युवा संवाद रखा गया है। इसके माध्यम से 14 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को पार्टी से जोड़ने और उनके विचारों को समझने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा का फोकस देश के युवा वर्ग की आकांक्षाओं, उनकी समस्याओं और डिजिटल दौर में बदलती सोच को समझने पर रहेगा। पार्टी नेताओं का मानना है कि युवा देश के भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनके साथ सीधा संवाद जरूरी है।
इस अभियान के तहत युवाओं के बीच विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें संवाद कार्यक्रम, विचार-विमर्श और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा शामिल होगी। पार्टी अगले महीने से इस अभियान को बड़े स्तर पर शुरू करने की तैयारी में है। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को इस टीम में शामिल किया जाना प्रदेश भाजपा के लिए भी अहम माना जा रहा है। ओपी चौधरी युवा नेतृत्व और प्रशासनिक अनुभव के लिए जाने जाते हैं। उनके अनुभव का इस्तेमाल पार्टी युवा वर्ग तक अपनी नीतियों और योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में करेगी।
भाजपा की नई टीम में राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के साथ अलग-अलग राज्यों के प्रतिनिधियों को जगह दी गई है। पार्टी का लक्ष्य आगामी राजनीतिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए युवाओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करना है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, देश में युवा मतदाताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल युवा वर्ग को अपने साथ जोड़ने पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। भाजपा का यह युवा संवाद अभियान इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
Tagsभाजपा युवा अभियानजेन जी वोटर्सयुवा संवादछत्तीसगढ़ राजनीतिबीजेपी नई टीमबीजेपीBJP Youth CampaignGen G VotersYouth DialogueChhattisgarh PoliticsBJP New TeamBJPछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





