छत्तीसगढ़

CG NEWS: भालू लगातार रिहायशी इलाकों में पहुंचकर दहशत मचा रहे, जानें ताजा मामला

jantaserishta.com
22 Aug 2026 2:27 PM IST
CG NEWS: भालू लगातार रिहायशी इलाकों में पहुंचकर दहशत मचा रहे, जानें ताजा मामला
x
छत्तीसगढ़.
कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के रिहायशी इलाकों में भालुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है. गोवंदिपुर क्षेत्र में खाने की तलाश में पहुंचा भालू घर में घुस गया. किचन से बर्तनों की आवाज आने पर घरवाले सतर्क हो गए. उन्होंने जब पास जाकर देखा तो भीतर भालू मौजूद था. इसी तरह सरंगपाल स्थित रामेश्वरम कॉलोनी में भी दो भालु ने दरवाजे तोड़कर घर में प्रवेश करने की कोशिश करते रहे.
गोविंदपुर की घटना में रात के समय घर में सो रहे लोगों को अचानक किचन से बर्तनों और अन्य सामान के गिरने-खिसकने की आवाज सुनाई दी. आवाज सुनकर परिवार के लोग घबरा गए. जब उन्होंने पास जाकर देखा तो किचन के अंदर भालू मौजूद था. जैसे ही भालू की नजर परिवार के सदस्यों पर पड़ी, वह उनकी ओर झपटने लगा. घबराए परिवार के लोगों ने तुरंत अपने कमरों के दरवाजे बंद कर खुद को सुरक्षित किया. कुछ देर बाद वह खुद ही चले गए.
सरंगपाल स्थित रामेश्वरम कॉलोनी में भी रात करीब 2 बजे दो भालू घरों में घुसने की कोशिश करने लगे. इसकी भनक लगते ही लोगों ने एक-दूसरे को सतर्क किया. इस दौरान भालू कॉलोनी के कई घरों में घुसने की कोशिश करते रहे और दरवाजे तोड़ने का प्रयास भी किया. सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. कॉलोनीवासियों के साथ मिलकर भालुओं को खदेड़ा गया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story