छत्तीसगढ़
BJP के सदस्यता अभियान में तेजी लाने के लिए भाजपा किसान नेता अशवंत ने की जनसंपर्क
Gulabi Jagat
16 Sept 2024 3:46 PM IST
x
Mahasamund महासमुंद । भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने कहा है कि महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के सदस्यता अभियान में तेजी लाने के लिए पार्टी मे युवा की सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है। युवा कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ाते हुए उन्हें डोर-टू-डोर जाकर हर परिवार व वर्ग को भाजपा के साथ जोड़ने के लिए प्रेरित किया।
भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है। भाजपा सभी को साथ लेकर आगे बढ़ने में विश्वास रखती है, जबकि विपक्षी दलों में परिवारवाद हावी है। यह देश राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ काम करने वालों के हाथों में ही सुरक्षित रह सकता है। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे लोगों को केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद हो रहे देश के चहुंमुखी विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाएं। युवा भाजपा नेता डॉक्टर कृष्ण कुमार पटेल, गोपाल साहू, कौशल गजेंद्र, नमन चौबे, रामलाल ध्रुव, रमेश पटेल, मानिक राम यादव, रामकिशन निषाद, अजय सोनवानी, ठुमन सोनवानी अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे !
Tagsभाजपासदस्यता अभियानभाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहूजनसंपर्कBJPmembership campaignBJP farmer leader Ashwant Tushar Sahupublic relationsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





