छत्तीसगढ़

बीजेपी ने मूणत और शिवरतन को बंगाल चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी

Nilmani Pal
13 Feb 2026 12:51 PM IST
बीजेपी ने मूणत और शिवरतन को बंगाल चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी
x

रायपुर। इसी साल 2026 देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने को है। असम, पश्चिम बंगाल के साथ-साथ केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी शामिल हैं। हालांकि इन राज्यों में होने वाले चुनाव की तारीखों को ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इस पहले सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों शुरू कर दी है। इसी बीच बीजेपी ने असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

अरुण साव और ओपी चौधरी को असम की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों नेताओं को 10-10 विधानसभा क्षेत्रों की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा दुर्ग से सांसद विजय बघेल को भी असम की 10 विधानसभा सीटों की​ जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भी छत्तीसगढ़ के नेताओं को बड़ी भूमिका मिली है। संगठन महामंत्री पवन साय को पश्चिम बंगाल का बंगाल का दायित्व दिया गया है। उनके साथ छत्तीसगढ़ के विधायक राजेश मूणत और बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा भी पश्चिम बंगाल में पार्टी के लिए मोर्चा संभालेंगे।


Next Story
null