छत्तीसगढ़

भाजपा जिला अध्यक्ष का सोशल मीडिया अकाउंट हैक

Shantanu Roy
4 July 2026 7:56 PM IST
भाजपा जिला अध्यक्ष का सोशल मीडिया अकाउंट हैक
x
छग
Gariaband. गरियाबंद। गरियाबंद जिले में साइबर अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर का मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया गया। हैकर द्वारा उनके नाम और पहचान का दुरुपयोग करते हुए लोगों से पैसे मांगने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के अनुसार, साइबर ठग सबसे पहले लोगों को “एक छोटी सी हेल्प चाहिए” जैसे संदेश भेजकर बातचीत शुरू कर रहा है। इसके बाद वह भरोसा जीतने के बाद एक QR कोड भेजकर करीब 50 हजार रुपये ट्रांसफर करने की मांग कर रहा है। इस तरह ठग अनिल चंद्राकर की पहचान का उपयोग कर लोगों को आर्थिक रूप से ठगने का प्रयास कर रहा है।

मामले के सामने आने के बाद अनिल चंद्राकर ने आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनके नाम से आने वाले किसी भी संदेश, कॉल, QR कोड, लिंक, OTP या बैंक संबंधी जानकारी को साझा न किया जाए और न ही किसी प्रकार का लेन-देन किया जाए। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह साइबर अपराधियों की हरकत है, जो उनकी पहचान का गलत उपयोग कर लोगों को धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने सभी से अपील की है कि ऐसे किसी भी संदिग्ध संदेश पर तुरंत ध्यान न दें और इसकी जानकारी अन्य लोगों तक भी पहुंचाएं, ताकि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार न हो। स्थानीय स्तर पर पुलिस और साइबर सेल को भी मामले की जानकारी दी गई है और जांच की प्रक्रिया शुरू किए जाने की संभावना है।
Tagsगरियाबंद साइबर ठगीअनिल चंद्राकर अकाउंट हैकव्हाट्सएप हैकिंगफेसबुक इंस्टाग्राम हैकQR कोड फ्रॉडसाइबर अपराध छत्तीसगढ़ऑनलाइन ठगी मामलाऑनलाइन ठगीGariaband cyber fraudAnil Chandrakar account hackedWhatsApp hackingFacebook Instagram hackQR code fraudcyber crime Chhattisgarhonline fraud caseonline fraudछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story