
रायपुर। खरोरा में अवैध शराब के साथ बिट्टू गिरफ्तार हो गया है, इसी कड़ी में खरोरा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चिचोली स्थित यादव चिकन एवं मछली सेंटर की दुकान में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब का विक्रय किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि हेतु पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई।
रेड कार्यवाही के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम ईश्वर उर्फ बिट्टू बताया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने दुकान से अवैध रूप से शराब बिक्री करना स्वीकार किया। आरोपी की दुकान की तलाशी लेने पर एक बोरी के अंदर 120 पौवा देशी मदिरा (मसाला शोले) बरामद हुई।
आरोपी ईश्वर उर्फ बिट्टू को विधिवत गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *120 पौवा अवैध देशी शराब एवं बिक्री नगदी राशि 3,600/- कुल कीमती 15,600/- रूपये* जप्त कर आरोपी के विरुद्ध खरोरा में अपराध क्रमांक 171/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी
ईश्वर उर्फ बिट्टू, पिता टेकराम टंडन, उम्र 19 वर्ष, निवासी नवागांव वार्ड क्रमांक 09, थाना खरोरा, जिला रायपुर।





