बिलासपुर का सौभाग्य : प्रथम बार होगा भविष्य पुराण का आयोजन, भूमि पूजन हुआ सम्पन्न

बिलासपुर। 28 मई से 05 जून तक गोमाता राष्ट्रमाता प्रतिष्ठा महायज्ञ एवं भविष्य पुराण आरम्भ के पूर्व शुक्रवार को रामा वर्ल्ड सिटी में शास्त्रीय विधि से मंत्रोच्चार कर गौधली बेला के शुभमुहूर्त पर भूमी पूजन किया गया । शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी अशोक साहू ने बताया भूमि पूजन के मुख्य यजमान शंकराचार्य के कृपापात्र शिष्य हरीश शाह सपत्नीक जिन्हें आचार्य मेघानंद शास्त्री के द्वारा विधि पूर्वक पूजन सम्पन्न कराया गया! पूजन में श्री शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला रायपुर के दंडी स्वामिश्री: डॉ इन्दुभवानंद: तीर्थ जी महाराज, दंडी स्वामी श्रीमज्ज्योतिर्मयानन्द: सरस्वती जी महाराज सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा बेमेतरा उपास्थि रहे!
शंकराचार्य के कृपापात्र शिष्य एवं आयोजन के मुख्य यजमान हरीश शाह ने बताया यह हमारे प्रदेश के साथ साथ बिलासपुर के लिए बड़ी सौभाग्य है जहाँ गौप्रतिष्ठा महायज्ञ होना है और साथ ही शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज के श्रीमुख से भविष्य पुराण सुनने का सौभाग्य प्राप्त होगा जिसका आज भूमिपूजन सम्पन्न किया गया है।
सीएफओ मदन मोहन उपाध्याय, पीताम्बरा पीठ बिलासपुर श्दिनेश महराज, निखिल आश्रम के ब्रह्मचारी वासुदास निखिल जी बहतराई, तिलक नगर हनुमान मंदिर पुजारी छोटू महराज,गौ सेवक विपुल शर्मा,गोपाल जी,गौरव तिवारी, विनोद उपाध्याय, राजेंद्र शुक्ला, अर्जुन तिवारी, हरिशंकर दुबे, आंनद अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, किशन बुधिया, हर्ष अग्रवाल, मनोज केडिया, बृजमोहन उपाध्याय, रंजीत सिंह, राजू चौबे, के कृष्ण कुमार सहित सैकड़ो लोगो की उपस्थिति रही।





