
बिलासपुर। बिलासपुर से टिटलागढ़ जाने वाली और टिटलागढ़ से बिलासपुर आने वाली पैसेंजर को ईस्ट कोष्ट रेलवे ने 3 जनवरी से 6 जनवरी तक निरस्त कर दिया है। ईस्ट कोष्ट रेलवे के अनुसार सम्बलपुर मंडल के सम्बलपुर-सरला स्टेशनों के मध्य स्टील गर्डर लांचिंग करने ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक के फलस्वरूप 3 से 5 जनवरी तक बिलासपुर से चलने वाली 58214 बिलासपुर -टिटलागढ़ पैसेंजर तथा 4 जनवरी से 6 तक टिटलागढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 58213 टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
ट्रेनें प्रभावित
जमुई में रेल हादसे के कारण अब तक ट्रेन यातायात प्रभावित है, जिसके कारण बिलासपुर, रायपुर होकर दुर्ग आने-जाने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस का भी पहिया थम गया है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार आसनसोल मंडल के अंतर्गत लाहाबन-सिमुलतला रेलखंड पर मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के कारण चौथे दिन मंगलवार को भी रेल परिचालन गंभीर रूप से प्रभावित रहा।
जसीडीह-झाझा रेलखंड पर ट्रैक में अवरोध के चलते 31 दिसंबर को चलने वाली कई पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द, परिवर्तित, शार्ट टर्मिनेट अथवा पुनर्निर्धारित किया गया है। 26 ट्रेनें आसनसोल-हावड़ा मंडल व 25 ट्रेनें दानापुर मंडल से परिवर्तित की गई। 11 ट्रेनें हावड़ा-आसनसोन व एक ट्रेन दानापुर मंडल से रद की गई। मेन लाइन पर परिचालन शुरू नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ट्रेनें भी शामिल हैं, जिसमें प्रतिदिन दुर्ग से रायपुर और बिलासपुर होकर आरा की ओर आने-जाने वाली साठथ बिहार एक्सप्रेस के परिचालन पर भी प्रभाव पड़ा है।





