छत्तीसगढ़

लेट चल रही बिलासपुर-तिरुपति एक्सप्रेस ट्रेन

Nilmani Pal
28 Oct 2025 3:53 PM IST
लेट चल रही बिलासपुर-तिरुपति एक्सप्रेस ट्रेन
x

बिलासपुर। देश के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र में आये चक्रवाती तूफ़ान मोन्था का असर भारतीय रेलवे पर भी देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ से दक्षिण भारत की ओर चलने वाली कई ट्रेने इस तूफ़ान की वजह से प्रभावित हुई है। बात करें बिलासपुर-तिरुपति एक्सप्रेस की तो यह ट्रेन आज अपने निर्धारित समय से करीब 7 घंटे देर से रवाना की जाएगी। यह ट्रेन 15.35 (दोपहर 3:35 ) बजे के बजाय रात 22.35 (10:35) बजे बिलासपुर से छूटेगी। रेलवे के मुताबिक़ मोन्था तूफान की वजह से ट्रेन को 7 घंटे रीशेड्यूल किया गया है।

इसी तरह भारतीय रेलवे ने मंगलवार रात काकीनाडा के तट पर आने वाले मोन्था चक्रवात के कारण यात्री सुरक्षा का हवाला देते हुए विशाखापत्तनम से गुजरने वाली 32 ट्रेनों को रद्द करने का ऐलान किया है। ईस्ट कोस्ट रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) दीपक राउत ने बताया कि मंगलवार को रवाना होने वाली लोकल मेमो और अन्य ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि सभी रद्द ट्रेनों की सूची भारतीय रेलवे के सोशल मीडिया पेज पर अपलोड कर दी जाएगी।

दीपक राउत ने एएनआई को बताया, “मोंथा चक्रवात के काकीनाडा पहुंचने की आशंका है, इसलिए हमने काफी एहतियात बरते हैं। हमने विशाखापत्तनम से गुजरने वाली 32 ट्रेनें रद्द कर दी हैं ताकि यात्रियों को ज्यादा परेशानी न हो। हम कल शाम 4 बजे तक ट्रेनें चलाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं; कल के आसपास रवाना होने वाली लोकल मेमो और अन्य ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। रद्द की गई ट्रेनों की सूची सोशल मीडिया और हमारे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दी गई है।”

Next Story
null