छत्तीसगढ़
बिलासपुर रेल मंडल ने एक्सप्रेस ट्रेन में अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ने का लिया निर्णय
Nilmani Pal
28 May 2025 8:38 AM IST

x
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन ने यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा। यह सुविधा 29 मई से स्थायी रूप से शुरू होगी।
गाड़ी संख्या 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस में यह सुविधा 29 मई से हैदराबाद से शुरू होगी। वहीं गाड़ी संख्या 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस में यह सुविधा 1 जून से रक्सौल से मिलनी शुरू होगी। रेलवे प्रशासन का यह कदम यात्रियों को अधिक कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने की दिशा में है। रेल प्रशासन के अनुसार वे यात्री सुविधाओं में लगातार वृद्धि कर रहे हैं। इस नई व्यवस्था से यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।
Next Story





