छत्तीसगढ़

पटाखा भरी ट्रक पकड़ाई, बिलासपुर पुलिस के उड़े होश

Nil dhankar
11 Jan 2026 4:18 PM IST
पटाखा भरी ट्रक पकड़ाई, बिलासपुर पुलिस के उड़े होश
x

बिलासपुर। जिला न्यायालय को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बिलासपुर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं. इसी बीच शहर में तमिलनाडु नंबर प्लेट वाला एक ट्रक पटाखों से भरा संदिग्ध हालात में खड़ा मिला.

इस घटना के बाद शहर में हड़कंप मच गया है. बता दें, 8 जनवरी की सुबह तमिलनाडु से ई-मेल के जरिए बिलासपुर और राजनांदगांव के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई मिली थी. इसके बाद से इन शहरों में प्रशासन अलर्ट मोड पर है. इसी बीच आज सुबह बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र के मानिकपुर रोड पर एक तमिलनाडू नंबरप्लेट वाली ट्रक (TN-52 P-9783) पटाखों से भरी मिली.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक से पटाखों से भरे कार्टून पिकअप वाहन में ट्रांसफर किए जा रहे थे. गांव और रिहायशी इलाके के बीच बिना किसी सुरक्षा मानकों के खड़े इस ट्रक को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है.

Next Story
null