छत्तीसगढ़

भालू की मौत, बिलासपुर वन विभाग ने जांच शुरू की

Nil dhankar
8 July 2026 3:58 PM IST
भालू की मौत, बिलासपुर वन विभाग ने जांच शुरू की
x
छग

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के खोंगसरा-टेंगनमाड़ा मार्ग स्थित सुखानाला में एक वृद्ध भालू का शव मिला है। इस घटना से वन्यजीव संरक्षण और रेस्क्यू सिस्टम पर सवाल खड़े हो गए हैं।

लोगों का दावा है कि भालू बीते कई दिनों से भोजन और पानी की तलाश में जंगल से बाहर निकलकर आसपास के गांवों और तेंदूपत्ता फड़ों के पास भटक रहा था। इसके बावजूद उसका रेस्क्यू नहीं किया गया। भालू का शव मिलने के बाद वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

सुखानाला में मंगलवार को एक वृद्ध भालू मृत अवस्था में मिला। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस घटना की सूचना वन विभाग को दी गई, विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि भालू काफी कमजोर और उम्रदराज हो गया था।


Next Story