छत्तीसगढ़

बिलासपुर कलेक्टर ने जलभराव क्षेत्र का लिया जायजा

Nil dhankar
6 July 2025 5:45 PM IST
बिलासपुर कलेक्टर ने जलभराव क्षेत्र का लिया जायजा
x

बिलासपुर। बिलासपुर में रविवार (6 जुलाई) की सुबह से लगातार बारिश का दौर जारी है। सुबह 8:30 से दोपहर 12:30 बजे के बीच शहर में 2 सेंटीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। 4 घंटे की बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी है।

शहर के 6 इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हुए है। कई जगहों में नाली निकासी नहीं होने से पानी जाम हो गया है। वहीं, मुख्य मार्गों में भी पानी भरा है। बंधवापारा कालोनी भी बारिश के पानी से भर गया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल स्थिति का जायजा लेने निकले। नगर निगम ने पिछले 3 सालों में 18 करोड़ रुपए खर्च कर चार बड़े नालों का निर्माण किया है। सफाई व्यवस्था पर हर महीने 5.50 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए जा रहे हैं। लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं दिखा।

एक दिन पहले से जारी बारिश के कारण श्रीकांत वर्मा मार्ग, विद्यानगर, मिनीमाता चौक, भारतीय नगर रोड, बंधवापारा और ओमनगर जरहाभाठा में जलभराव की स्थिति बन गई है। यहां के रहवासियों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Next Story
null