छत्तीसगढ़

टकराते ही बाइकों में लगी आग, एक की मौत

Nil dhankar
6 July 2026 4:59 PM IST
टकराते ही बाइकों में लगी आग, एक की मौत
x
छग

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे के बाद दोनों बाइकों में भीषण आग लग गई. दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया. हादसा चुरैला नाला के पास वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में हुआ. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है.

यह भी पढ़े

बलौदाबाजार में कोतवाली थाना के सामने डीपीएस वर्ल्ड स्कूल, खम्हरिया की स्कूल बस और एक कार के बीच टक्कर हो गई. बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार दंपति को बचाने के प्रयास में बस चालक ने कार को टक्कर मार दी.

हादसे में स्कूल बस में सवार बच्चे बाल-बाल बच गए, हालांकि महिला समेत दो लोग घायल हुए हैं. घटना कोतवाली थाना के सामने बने डिवाइडर के पास हुई. इससे दो दिन पहले भी गार्डन चौक पर डिवाइडर पार करते समय दो कारों के बीच टक्कर हुई थी. घटना के बाद कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है. लगातार हो रहे हादसों के बाद पुलिस की यातायात व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

Next Story