छत्तीसगढ़

रेत लोड हाईवा ने रौंदा, रायगढ़ में बाइकर की मौत

Nil dhankar
26 Feb 2026 3:14 PM IST
रेत लोड हाईवा ने रौंदा, रायगढ़ में बाइकर की मौत
x

रायगढ़। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। रेत लोड हाईवा के चालक ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दिया। इससे मौके पर उसकी जान चले गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया और मुआवजा की मांग करने लगे। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ की ओर से बाइक पर सवार होकर युवक धनागर की ओर जा रहा था। तभी सामने से आ रही रेत लोड हाईवा के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जबरदस्त ठोकर मार दिया।

इससे हाईवा के चक्का के नीचे आने से युवक की मौत हो गई और हाईवा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद जब आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई, तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जहां मृतक की पहचान डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम चकराभांठा का रहने वाला गुलशन बंजारे 28 साल के रूप में हुआ, जो रायगढ़ से काम कर वापस अपने घर जा रहा था। इस दौरान वह हाईवा वाहन की चपेट में आ गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीण व मृतक के परिजनों ने गुरूवार को धनागर रोड पर चक्काजाम कर दिया। इससे दोनों वाहनों के पहिए थम गए।


Next Story
null