छत्तीसगढ़

शहर में सक्रिय बाइक चोर गिरफ्तार, ओडिशा से जगदलपुर पुलिस ने दबोचा

Nil dhankar
29 Nov 2025 4:19 PM IST
शहर में सक्रिय बाइक चोर गिरफ्तार, ओडिशा से जगदलपुर पुलिस ने दबोचा
x
छग

जगदलपुर। बाइक चुराने वाले 2 चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक ओडिशा का रहने वाला है। ये दोनों चोर शहर के मीना बाजार और संजय बाजार से बाइक की चोरी किए थे। ओडिशा में छिपे हुए थे। वहीं FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने इन्हें कोरापुट और नगरनार से गिरफ्तार किया है। चोरी की बाइक भी बरामद की गई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सरगीपाल के रहने वाले एक युवक ने पुलिस थाने में बाइक चोरी की FIR दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। शहर में लगे CCTV फुटेज खंगाले गए थे। साथ ही मुखबिरों से भी जानकारी जुटाई गई थी।पुलिस को पता चला कि ओडिशा के एक चोर ने बाइक की चोरी की है। जिसके बाद SP शलभ सिन्हा ने आरोपी को पकड़ने के लिए थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत के नेतृत्व में टीम बनाई थी।

टीम को ओडिशा रवाना किया गया था। वहीं कोरापुट में एक ठिकाने में पुलिस ने दबिश दी। वहां से पुलिस ने एक युवक को बाइक के साथ पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम अरुण हरिजन (19) बताया। पुलिस ने इसके पास से चोरी की एक बाइक बरामद की। पूछताछ में पता चला कि बस्तर के नगरनार का रहने वाला एक अन्य युवक हेमंत कुमार (25) ने भी बाइक चोरी में मदद की है। जिसके बाद पुलिस ने उसे भी पकड़ा। उसके पास से भी चोरी की एक बाइक बरामद की गई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


Next Story
null