छत्तीसगढ़

हार्ट अटैक आया बाइक सवार को, सड़क में गिरा, मौत

Nil dhankar
13 Aug 2025 4:36 PM IST
हार्ट अटैक आया बाइक सवार को, सड़क में गिरा, मौत
x
छग

सरगुजा। रिंग रोड स्थित मंजूषा एकेडमी के सामने मोटरसाइकिल चला रहे एक युवक की अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान सीरिल तिर्की के रूप में हुई है, जो विषभ हाउस में माली के रूप में काम करता था।

जानकारी के अनुसार, चलते-चलते उसे अचानक हार्ट अटैक आया, जिसके कारण मौके पर ही उनकी जान चली गई। यह पूरी घटना पास ही में लगे एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।

Next Story
null