छत्तीसगढ़

नेशनल हाईवे में बाइक सवार की मौत

Nilmani Pal
13 April 2026 11:17 AM IST
नेशनल हाईवे में बाइक सवार की मौत
x

जगदलपुर. शहर से लगे आसना में नेशनल हाईवे पर रविवार को एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना घटित हुई. एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक क्रमांक सीजी 17 एलई 0352 को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क से दूर फेंका गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पीछे से आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई. इस कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची.

पुलिस ने मानवता दिखाते हुए घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने सुचारू कराया.

Next Story